फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 35 दिन प्रतापगढ़ से बनकर चलेगी मरुधर एक्सप्रेस

Sun, 10 Sep 2023 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बीपी पैसेंजर, लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी लोहता स्टेशन तक जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। वाराणसी से जोधपुर जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस 35 दिनों तक प्रतापगढ़ से बनकर चलेगी। प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और अयोध्या कैंट से होकर वाराणसी जाने वाली तीनों ट्रेनों का संचालन प्रतापगढ़ से होगा। वाराणसी जंक्शन पर चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते बीपी पैसेंजर और लखनऊ से वाराणसी को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस लोहता स्टेशन पर ही रुक जाएगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि वाराणसी से चलकर जोधपुर को जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस का संचालन 35 दिनों तक प्रतापगढ़ से होगा। इस ट्रेन को वाराणसी नहीं भेजा जाएगा। मरुधर एक्सप्रेस प्रतापगढ़ जंक्शन पर आकर रुक जाएगी। कंट्रोल की सूचना पर इसे रवाना किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि बीते माह भर से निरस्त चल रही प्रतापगढ़-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन का संचालन सोमवार से शुरू हो जाएगा। मगर यह ट्रेन लोहता स्टेशन पर रोक दी जाएगी। इसके अलावा लखनऊ से वाराणसी को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का भी ठहराव लोहता स्टेशन पर ही हो जाएगा। दोनों ट्रेनें अपने समय पर ही संचालित होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें