फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फोरलेन हाईवे के लिए 545 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहीत, चार गुना मिलेगा मुआवजा

Sun, 10 Sep 2023 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच 931 पर 68.3 किमी सड़क दस मीटर होगी चौड़ी, 900.21 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से लखनऊ का सफर होगा आसान
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़- अमेठी- मुसाफिरखाना हाईवे फोरलेन में परिवर्तित करने के लिए 900.21 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। जिले के सदर तहसील के 17 गांवों के 545 किसानों की 19.9021 हेक्टेयर जमीन को अधिग्रहीत की जाएगी। किसानों को अधिग्रहीत भूमि के बदले सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। राजस्व विभाग ने मुआवजा धनराशि का आकलन शुरू कर दिया है। फोरलेन का निर्माण होने से लखनऊ का सफर आसान होगा। लोगों को रायबरेली या सुल्तानपुर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने प्रतापगढ़- अमेठी- मुसाफिरखाना मार्ग को फोरलेन में परिवर्तित करने का फैसला लिया है। एनएच की ओर से 900.21 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर मुआवजा देने के बाद ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

68.3 किमी लंबा मार्ग प्रतापगढ़,अमेठी और सुल्तानपुर को जोड़ता है। वर्तमान में यह मार्ग सात मीटर चौड़ा है, जिसे दस मीटर चौड़ा किया जाएगा। प्रतापगढ़ शहर के चिलबिला रेलवे क्रॉसिंग से शुरू होकर यह मार्ग बिहारगंज, अंतू -बाबूगंज के बाद अमेठी, गौरीगंज और मुसाफिरखाना को जोड़ता है।
हाईवे को फोरलेन में बदलने के लिए आईकाॅन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। सदर तहसील के 17 गांव के 545 किसानों को मुआवजा वितरण की कार्रवाई इसी माह के अंत तक प्रारंभ होने की उम्मीद है।


-
अंतू-बाबूगंज बाजार में बनेगा बाईपास
नगर पंचायत अंतू के बाबूगंज बाजार में सामान्य दिनों में ही भीड़ लगी रहती है। साथ ही जाम की समस्या बनी रहती है। लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बाईपास का निर्माण कराने का प्रस्ताव है। बाईपास निर्माण होने के बाद प्रतापगढ़ से लखनऊ की ओर जाने वाले को बाजार के किनारे से निकलने का रास्ता मिल जाएगा।


सहजीपुर क्राॅसिंग पर बनेगा ओवरिब्रज


प्रतापगढ़ -अमेठी -मुसाफिरखाना हाईवे पर लखनऊ -वाराणसी रेल खंड स्थित सहजीपुर रेलवे फाटक पर ओवर िब्रज का निर्माण किया जाएगा। इससे प्रतापगढ़ और अमेठी के लोगों की समस्याएं काफी हद तक कम हो जाएंगी।

-
इन गांव के किसानों को मिलेगा मुआवजा
सदर तहसील के जोगीपुर, कमालुद्दीनपुर, मिसरौली, अंतू, सरुवावां, आशापुर, डंगरी, कामापुर, चौरा, आममऊ, भोजपुर, सेतापुर, पतुलकी, पूरेबहोरिया, लोहंगपुर, गड़वारीपुर शुकुलपुर, कल्यानपुर डांडीकांछ गांव के किसानों की भूमि अधिग्रहण में शामिल हैं। इन्हें मुआवजा दिया जाएगा।
-
सदर तहसील के 17 गांवों के किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है, जल्द ही इन किसानों को सर्किल रेट के चार गुना मुआवजा देने के लिए धनराशि का अंकन किया जाएगा। शासन से बजट मंजूर कर दिया है, भुगतान सीधे किसानों के खाते में किया जाएगा।
विज्ञापन

राकेश गुप्ता. सीआरओ


प्रतापगढ़ -मुसाफिरखाना सड़क को दस मीटर चौड़ा करने के लिए मंजूरी मिल गई है। जल्द ही भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
आरएन यादव, अधिशाषी अभियंता, एनएच, सुल्तानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें