फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकात्मता एक्सप्रेस से कटकर विवाहिता ने दी जान, कोहराम

विज्ञापन
Married woman gave her life after being cut off from Ekatmata Express
विज्ञापन
एकात्स्थानीय स्टेशन के पास शनिवार देर रात एक महिला ने लखनऊ से वाराणसी की तरफ जा रही एकात्मता एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। घटना के चलते करीब ड़ेढ़ घंटे तक मेन लाइन बाधित रही। लूप लाइन से ट्रेनों का संचालन किया गया। सुबह जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के जगेशरगंज निवासी मिथिलेश (25) ने दो साल पहले पड़ोस गांव दखिन का पुरवा बांसी निवासी अभयराज वर्मा के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद राकेश मिथिलेश को लेकर चंडीगढ़ चला गया। चार माह पहले उसे बेटा पैदा हुआ था। दो माह पहले मिथिलेश बेटे को लेकर ससुराल आ गई, जबकि उसका पति चंडीगढ़ में ही है। शनिवार रात खाना खाने के बाद मिथिलेश अपने कमरे में सोने चली गई। देर रात वह बेटे को छोड़कर घर से निकल गई।
जगेशरगंज स्टेशन के पश्चिमी आउटर पर पहुंचने के बाद लखनऊ से वाराणसी की तरफ जा रही एकात्मता एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी । घटना की वजह से मेन लाइन बाधित हो गई। उधर, रात करीब एक बजे बच्चे के रोने पर परिवार के लोग कमरे में गए तो मिथिलेश गायब मिली।
विज्ञापन

खोजबीन के दौरान उन्हें घटना की जानकारी हुई। खबर मिलने पर अभय चंडीगढ़ से गांव के लिए रवाना हो गया है। उसके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। ससुर छोटेलाल वर्मा की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें