फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कई चौराहे पर अतिक्रमण

Sun, 30 Aug 2015 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर के हर चौराहे और इसके आसपास दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया गया है। वहीं सवारी वाहनों ने भी कब्जा कर रखा है। इससे लोगों को आने-जाने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


अंबेडकर चौराहे पर सुबह से लेकर शाम तक चार पहिया और तिपहिया वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। सवारियां के लिए चालक मनमानी भी करते हैं। कई चालक सड़क के बीचोबीच वाहन खड़ा करते देते हैं। जबकि अंबेडकर चौराहे पर कोई भी वाहन अड्डा संचालित नहीं है। राजापाल तिराहे पर भी वाहन अड्डा नहीं है।

इसके बावजूद वाहन चालक चौराहे को स्टैंड बना चुके हैं। कमोवेश यही हाल भंगवाचुंगी, कोषागार चौराहा, कपूर चौराहा, बाबागंज तहसील के करीब भी देखने को मिलता है। जबकि शहर में नगर पालिका ने नौ वाहन अड्डो को स्वीकृति दी है। अधिकारियों के आदेश के बाद संबंधित विभाग इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। वाहनों के सड़क पर खड़े होने से दिक्कत तो होती ही है।
विज्ञापन


शहर में प्रवेश करने और बाहर जाने वाले छोटे वाहनों से मनमानी तरीके से कुछ लोगों द्वारा वसूली की जाती है। चालकों की मानें तो कर भले ही कर्मचारी या दूसरा कोई लेता है, लेकिन रसीद नहीं दी जाती। केवल एक सादी कॉपी पर वाहन का नंबर दर्ज कर लिया जाता है। बता दें कि एक बार जिलाधिकारी के आदेश पर भंगवाचुंगी और चिलबिला क्रासिंग के करीब वाहनों से वसूली करने वाले नगर पालिका के कर्मचारियों को तत्कालीन एसडीएम सदर कोतवाली उठा लाए थे। इसके बाद कई दिनों तक उन स्थानों से वसूली बंद हो गई थी, लेकिन अब फिर मनमाने ढंग से वसूली की जा रही है।

नगर पालिका प्रशासन ने शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों से कर वसूली के लिए स्थान तय कर रखे हैं। इसके बावजूद चिन्हित स्थानों पर वाहनों से वसूली नहीं होती। स्थान बदल-बदल कर नगर पालिका के कर्मचारी वाहनों से वसूली करते हैं। इनकी आड़ में प्राइवेट लोग भी वाहनों से वसूली करते रहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें