फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के लिए टीम ए को करनी पड़ी मशक्कत

Sun, 30 Aug 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के जन्म दिन पर जिला स्टेडियम में शनिवार को हॉकी प्रतियोगिता हुई। स्टेडियम की ए टीम ने बी टीम को 3-2 से पराजित किया। विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी रवीन्द्र यादव ने पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में स्टेडियम की ए टीम में मो. आरिश,  युवराज वर्मा, मृत्युंजय सिंह, हनुमतेश शर्मा, राहुल वर्मा, सूरज गुप्ता, शाहिद, आदित्य, प्रियांशु, वासर, सपना, अमीसा, प्रशांत, प्रदीप और बी टीम के खिलाड़ी सुफियान, रोहन, अयान, विमल, आशित, प्रिंस, दीपक, इब्राहिम, अभिषेक, जैनब, कीर्ति, वृप्ति, योगिता, शुमन, अभिषेक में रोमांचक मैच हुआ।

 जीत के लिए दोनों टीमें उमस भरी गर्मी में जूझती रहीं। टीम बी पर जीत दर्ज करने के लिए टीम ए को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानों ए टीम को रौंदते हुए बी टीम के खिलाड़ी बाजी मार जाएंगे। मगर अचानक खेल का रुख बदला और ए टीम बी के खिलाड़ियों पर हावी हो गई। अंत में ए टीम ने बी को 3-2 से पराजित कर जीत हासिल की। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता चिंतामणि पांडेय, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, रविशंकर त्रिपाठी, सूबेदार, संतोष यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें