फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग को मिलेंगे 1123 नए अध्यापक

विज्ञापन
Basic Education Department will get 1123 new teachers
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग में प्रदेश में 31,277 शिक्षकों की नियुक्ति से जिले को 1123 नए शिक्षक मिलेंगे। 14 और 15 अक्तूबर को शहर के जीआईसी में शिक्षकों की काउंसलिंग होगी और 16 अक्तूबर को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

सूबे में 31,277 शिक्षकों की चयनित सूची में बेल्हा को 1123 शिक्षक शिक्षक मिले हैं। हालांकि शासन से अभी चयनित शिक्षकों की सूची नहीं आई है। विभागीय के अधिकारियों का दावा है कि जिले को 1123 शिक्षक मिल सकते हैं। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने 14 और 15 अक्तू
बर को जीआईसी में काउंसलिंग कराने के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया है। बीएसए ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी किसी भी दिन आकर काउंसलिंग करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर को चयनित अभ्यर्थियों को नियुुक्ति पत्र दिया जाएगा। स्कूलों का आवंटन शासन का आदेश आने के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें