फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दो भतीजों की लड़ाई में बचाव करने गए फूफा की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महेशगंज के धोनू का पुरवा में दिवाली की देर रात भाइयों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे फूफा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। नाराज भतीजे ने फूफा को पहले उठाकर जमीन पर पटका। फिर सीने पर पैर रखकर गला घोंट दिया। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

धोनू का पुरवा गांव निवासी हरिकेश पटेल के बड़े बेटे रोहित और छोटे बेटे मोहित दिवाली की रात करीब 10 बजे आपस में विवाद कर रहे थे। दोनों को विवाद करते देख गांव में रहने वाले सगे फूफा अमृतलाल पटेल (60) बीच-बचाव करने पहुंच गए। इसी दौरान मोहित मौका पाकर भाग निकला।

मोहित के भागने से नाराज रोहित ने अपना गुस्सा फूफा पर ही निकाल दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी रोहित ने बताया कि पहले फूफा को डंडों से पीटा। फिर उठाकर जमीन पर पटक दिया। फूफा के शोर मचाने पर उनके सीने पर पैर रखकर चढ़ गया और गला दबा दिया। मौके पर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

लोगों को आता देख रोहित भी मौके से भाग निकला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दोनों भाइयों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने सोमवार को रामनगर नहर पुलिया से आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया। कोर्ट से आरोपी को जेल भेजा गया।
इनसेट
गांव में तनाव, पुलिस रही तैनात

घटना के बाद मृतक पक्ष के लोग आरोपियों मोहित और रोहित की तलाश करने लगे। गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर थाना प्रभारी भूपेश सिंह और सीओ सदर मनोज रघुवंशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में भी लोग हंगामा करते रहे।
थाना प्रभारी भूपेश सिंह ने बताया कि दोनों भाई शराब पीकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। बीच-बचाव करने पहुंचे फूफा की रोहित ने गला दबाकर हत्या कर दी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात की गई थी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन-

आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के छोटे भाई मोहित की भी तलाश की जा रही है।

बृजनंदन राय, एएसपी पश्चिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें