अपना प मामा ने 25 हजार रुपये हर माह नहीं देने पर अपनी भांजी महिला कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित कर्मचारी ने विभागीय अफसरों के साथ ही एसपी को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
जिले के उद्यान विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात अमीषा कुमारी को पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली थी।
वह शहर के शिवजीपुरम में किराए का कमरा लेकर मां के साथ रहती है। मूलत: वाराणसी जिले के सांईपुर निवासी अमीषा पिता की मौत के बाद भदोही जिले के मूसीलाटपुर निवासी मामा अरविंद कुमार के संरक्षण में रहने लगी। उसका आरोप है कि पिता की मौत के बाद विभाग से लगभग आठ लाख रुपये मां को मिले थे, जिसे मामा ने पहले बैंक खाते में जमा कराया, बाद में अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया।
महिला कर्मचारी का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद वह अपने खर्च के लिए 25 हजार रूपये हर माह लेते रहे। इन दिनों रुपये देेने से मना करने पर 23 नवंबर को शहर आ गए और रुपये देने के लिए दबाव बनाने लगे। विवाद बढ़ने पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसे चोटें आईं। हालांकि मां के हस्तक्षेप से बड़ी घटना टल गई। पीड़िता ने विभागीय अधिकारियों के साथ ही एसपी शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।