फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पूर्वी सहोदरपुर की ओर बनेगा मुख्य द्वार, आरक्षण काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी आज करेंगे वर्चुअल शिलान्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। रेल विभाग ने यात्रियों की सहूलियत के लिए अब जंक्शन के पूर्वी छोर पर मुख्य द्वार के साथ सरकुलेटिंग एरिया तथा आरक्षण काउंटर बनाने के लिए कवायद तेज कर दी है। इसके लिए धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई है। रविवार को दिल्ली से प्रधानमंत्री वर्चुअल शिलान्यास करेंगे।
प्रतापगढ़ जंक्शन के विस्तार और विकास के लिए 32.6 करोड़ का बजट मिला है। जंक्शन पर दो मुख्यद्वार प्रस्तावित थे। मगर अबतक एक ही बन पाया है। पूर्वी छोर क्षोर पर मुख्यद्वार न होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। पूर्वी छोर पर मुख्यद्वार, आरक्षण काउंटर के साथ सरकुलेटिंग एरिया और पश्चिमी क्षोर पर नए स्टेशन भवन का निर्माण, सरकुलेटिंग एरिया में चौड़ी सड़के, वाहन पार्किंग, 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन डिजाइन के मानक बिंदु इस प्रकार होंगे
• स्टेशनों का सिटी सेंटर जैसा विकास
• शहर के दोनों छोर का एकीकरण
• स्टेशन भवनों का सुधार/पुनर्विकास
•आधुनिक यात्री सुविधाओं का प्रावधान
•बेहतर यातायात व्यवस्था और इंटरमोडल इंटीग्रेशन
•रेल यात्रियों को मार्गदर्शन देने के लिए एक-समान और सहायक सूचक चिन्ह
• मास्टर प्लान में उचित संपत्ति विकास का प्रावधान
• लैंडस्केपिंग, स्थानीय कला और संस्कृति
-
आने वाले एक वर्ष में स्टेशन बदला-बदला नजर आएगा। इसे मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। बजट जारी हो गया है। रविवार से निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
- दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें