प्रदेश के ग्राम्य विकास, चिकित्सा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. महेन्द्र सिंह ने जिले में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह और सत्तापक्ष के विधायकों के बीच चल रही रार पर चुटकी लेते हुए कहा कि बेल्हा में कुछ बोलने से पहले सोचना पड़ता है। कहीं कुछ बोले और फिर...। गुरुवार को शहर के अंबेडकर चौराहे के समीप स्थित सिटी पैसेल में आयोजित अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शौध संस्थान, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग भदंत शांति मित्र भंते के स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश को आजादी मिलने के बाद जनता को जैसी खुशी मिली थी, ठीक उसी प्रकार का एहसास देश की जनता को 30 जून को 12 बजे की रात्रि जीएसटी लागू होने के बाद हुई। उन्होंने कहा कि बेल्हा से दूर रहते हुए भी मैं कुछ बड़ा करूंगा।
अध्यक्ष भदंत भंते शांतिमित्र ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सपने को साकार करने का प्रयास कर रहे हैं। समारोह में अध्यक्ष भदंत भंते शांति मित्र का जोरदार स्वागत हुआ। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्था के सदस्य अरुणेश, पूर्व मंत्री बृजेश शर्मा, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, भाजपा नेता रविप्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हमसे नहीं, राम मंदिर के बारे में साक्षी महाराज से बात करें
स्वागत समारोह समापन के बाद बाहर निकलते समय मंत्री डा. महेंद्र सिंह से पत्रकारों ने राममंदिर निर्माण के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कुछ भी जवाब देने बजाए साक्षी महराज से सवाल पूछने को कहा। उन्होंने कहा कि इस बारे में मैं कुछ भी नहीं बोलूंगा। जिला अस्पताल में मरीजों की समस्याओं को लेकर सवाल किया तो उन्होंने दो दिन बताने की बात कही। सवाल था अस्पताल की जर्जर छतों से पानी टपकने, स्ट्रेचर सहित तमाम बिंदुओं पर था।
संपूर्ण सृष्टि का धर्म एक है, मानवीय मूल्य, प्रेम, करुणा, दया, सेवा तथा परोपकार उसके धर्म तत्व हैं। यह बातें स्वागत समारोह के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान का अध्यक्ष एवं आवास एवं शहरी नियोजन विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किए भदंत भंते शांतिमित्र कहीं। उन्होंने कहा कि समस्त देशों में धर्म सापेक्ष तथा जाति निरपेक्ष शासन को अपनाया जाना चाहिए। इस भावना के प्रचार-प्रसार से दूरियां कम हाेंगी और लोगों में परस्पर सौहार्द्र से रह सकेंगे। उन्होंने कहा कि धर्म निरपेक्ष और सर्वधर्म अनुचित है।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. महेंद्र एवं अध्यक्ष अवास एवं शहरी नियोजन विभाग उप्र भदंत भंते शांति मित्र ने गुरुवार को निरीक्षण भवन लोनिवि में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मंत्री डा. महेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र व्यक्ति का चयन किया जाए एंव जो अपात्र व्यक्ति हो उनका नाम सूची से काट दिया जाए, आवास के नाम पर घूस लेने वाले वीडियो, रोजगार सेवक, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होगा। राशनकार्ड सत्यापन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्पताल में दवा, स्ट्रेचर, साफ- सफाई का निर्देश दिया। इस दौरान सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
भारतीय बौद्ध महापरिषद के तत्वावधान में अध्यक्ष आवास एंव शहरी नियोजन भदंत शांति मित्र तथा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का महापरिषद के पदाधिकारियों ने बोधि वृक्ष पीपल की पत्तियों की माला तथा तुलसी के पौधे को भेंट कर डाक बंगले में अभिनंदन किया। इस अवसर पर डा. दयाराम मौर्य रत्न, समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य, आनंद मोहन ओझा, राजीव आर्या ने चलाए गए पर्यावरण संरक्षण अभियान की सराहना की।