फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नवंबर में शुरू होगा महकनी विद्युत उपकेंद्र, 19 हजार लोगों लो वोल्टेज से राहत

विज्ञापन
कटरामेदनीगंज के महकनी में बनकर विद्युत उपकेंद्र। संवाद
विज्ञापन
भुपियामऊ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को ब्रेकडाउन, फीडर जलने व पैनल में खराबी और लो वोल्टेज की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। भार कम करने के लिए महकनी में नया विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन

करीब सवा तीन करोड़ रुपये से उपकेंद्र को बनाया गया। उपकरण व्यवस्थित किए जा रहे हैं। नवंबर में इसका संचालन शुरू हो जाएगा। इससे करीब 19 हजार लोगों तक निर्बाध बिजली पहुंचाई जा सकेगी।
भुपियामऊ विद्युत उपकेंद्र की क्षमता 10 एमवीए (मेगा वोल्ट एम्पीयर) है। इस पर लोड अधिक है। इस विद्युत उपकेंद्र से नगर पंचायत कटरामेदनीगंज, रामपुर गौरी, राजगढ़, डिहवा, पूरे मोहन, कमईपुर सहित 45 गांव जुड़े हैं। गर्मी में भार बढ़ने पर कभी पैनल जलने तो कभी मेनलाइन में ब्रेकडाउन की समस्या बनी रहती थी। लो वोल्टेज भी परेशान करता था।
विज्ञापन

अब ये सभी समस्याएं दूर होंगी। मकहनी में सवा तीन करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए नए विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति की जाएगी। इससे भुपियामऊ विद्युत उपकेंद्र पर भार कम हो जाएगा। विद्युत उपकेंद्र महकनी की क्षमता पांच एमवीए की होगी। भुपियामऊ उपकेंद्र से जुड़े करीब 20 गांवों को इससे जोड़ा जाएगा।
जहरगो उपकेंद्र से भी मिलेगी राहत

शहर का विस्तार होने पर रूपापुर, सगरा, जोगापुर, कादीपुर आंशिक, पूरे केशवरायव, जहरगो, जिरियामऊ सहित 12 से अधिक गांव शहर में शामिल हो गए। इससे शहरी उपकेंद्र पर विद्युत आपूर्ति का भार बढ़ गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत विद्युत उपकेंद्र दहिलामऊ में है लेकिन अब जल्द ही इस विस्तारित क्षेत्र के नागरिकों को समस्या से निजात मिल जाएगी।
मेडिकल कॉलेज के पास जहरगो में नए विद्युत उपकेंद्र का भवन बनकर तैयार है। यहां भी जल्द ही उपकरणों का सेटअप तैयार होगा। इससे शहर के विस्तारित क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
वर्जन-

उपभोक्ताओं की राहत के लिए महकनी विद्युत उपकेंद्र तैयार किया गया है। नवंबर से संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जहरगो उपकेंद्र का संचालन भी जल्द होगा। - छैल बिहारी, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें