फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू के थपेड़ों ने झुलाया, पारा 43 के पार

Mon, 10 Jun 2019 12:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
धूप से बचाव के लिए छाता लेकर जाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दूसरे दिन भी रविवार को पश्चिमी व उत्तरी हवाओं की जुगलबंदी रही। पछुआ व उत्तरी हवाएं दिनभर रफतार भरती रहीं। तल्ख धूप के बीच गर्मी के रौद्र रूप से हर कोई बेहाल रहा। पारा 43 के पार पहुंच गया। लू के थपेड़े दिनभर लोगों को झुलसाते रहे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 43.6 व न्यूनतम 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


शनिवार की तरह रविवार को भी पछुआ व उत्तरी हवाओं की जुगलबंदी रही। सुबह 9 बजे के बाद ही हवाओं की रफतार बढने लगी। धूप का भी असर तेज होने लगा। दोपहर 12 बजे के बाद आलम यह था कि धूप बर्दाश्त नहीं हो रही थी। लू का भी असर रहा। रविवार को छुट्टी होने के बाद भी लोग बाजारों में नहीं दिखे।

शहर के बाबागंज, पल्टनबाजार, सदर बाजार, घंटाघर, पंजाबी मार्केट, अंबेडकर चौराहा सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से लोग बेहाल थे। तपिश के चलते लोगों को घर में भी सुकून नहीं मिल रहा था। पंखे, कूलर की हवा से भी राहत नहीं थी।
विज्ञापन


लोग घरों से बाहर निकलकर पार्कों की ओर रुख कर रहे थे। शाम होने के बाद भी गर्मी में कोई फर्क नहीं दिखा। गर्मी से लोग बेहाल दिखे। मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि हवाओं की जुगलबंदी अभी भी बरकरार है। इससे धूप का असर तेज हुआ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें