फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Chunav : अमित शाह-अखिलेश की जनसभा की सुरक्षा सीआईएसएफ के जिम्मे, प्रयागराज की भगदड़ से लिया सबक

Thu, 23 May 2024 08:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता के समर्थन में गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा पट्टी तहसील के तरदहा में दोपहर साढ़े तीन बजे से है। गृहमंत्री की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए पार्टी के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सीआईएसएफ का जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज और आजमगढ़ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में भगदड़ से सबक लेते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। बृहस्पतिवार को शहर के जीआईसी मैदान में होने वाली जनसभा में 10 थानों की फोर्स के साथ ही सीआईएसएफ और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही डंडे के साथ झंडा लेकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 

प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता के समर्थन में गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा पट्टी तहसील के तरदहा में दोपहर साढ़े तीन बजे से है। गृहमंत्री की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए पार्टी के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। अमित शाह की सुरक्षा चार स्तरीय रहेगी। दो घेरे में सीआईएसएफ के कमांडो रहेंगे तो दो घेरे में दो कंपनी पीएसी, 70 दारोगा और 55 इंस्पेक्टर के साथ साढ़े छह सौ सिविल पुलिस के सिपाही रहेंगे।

विज्ञापन


इधर, शहर के जीआईसी मैदान में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी एसपी सिंह पटेल के पक्ष में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा 11.30 बजे होगी। पुलिस-प्रशासन के लिए अमित शाह से अधिक अखिलेश यादव की जनसभा शांतिपूर्ण कराना चुनौती है। जनसभा में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में फेल पुलिस की शिकायत शासन के साथ चुनाव आयोग तक पहुंच गई है। इससे जिले की पुलिस के लिए जीआईसी में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करना बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन

बुधवार को एडीजी भानु भास्कर, डीएम संजीव रंजन और एसपी सतपाल अंतिल ने कार्यक्रम स्थल का दौराकर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को कहा है। जीआईसी में सुरक्षा की जिम्मेदारी एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह को सौंपी गई है। एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि दो कंपनी पीएसी, 700 सिविल पुलिस को तैनात किया गया है। एसपी ने बताया सिविल पुलिस में 30 इंस्पेक्टर और 55 दारोगा शामिल रहेंगे। डी घेरे को कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा, किसी को आसपास फटकने नहीं दिया जाएगा।

आज शाम पांच बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

जिले में 25 मई को होने वाले चुनाव के लिए बृहस्पतिवार की शाम चुनाव का शोर थम जाएगा। शाम पांच बजे के बाद प्रत्याशी प्रचार के लिए माइक का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। इसके बाद नेताओं की रैलियों और जनसभाओं पर रोक लग जाएगी। प्रत्याशी और उनके समर्थक घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट मांग सकेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें