फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव : राजाभैया दोनों बेटों के साथ दोपहर डेढ़ बजे किया मतदान, एमएलसी अक्षय प्रताप के साथ बूथ पर पहुंचे

Mon, 20 May 2024 06:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

कौशांबी संसदीय सीट के लिए कुंडा में हो रहे मतदान में राजाभैया के दोनों बेटों का नाम पहली बार मतदाता सूची में शामिल होने पर सोमवार को पिता के साथ बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। बेंती बूथ पर पहुंचने पर पहले राजाभैया ने मतदान किया।
विज्ञापन
रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने बेती केंद्र पर किया मतदान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपने दोनों बेटों कुंवर शिवराज प्रताप सिंह, कुंवर बृजराज प्रताप सिंह और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के साथ प्राइमरी स्कूल बेंती में पहुंचकर मतदान किया। हालांक राजाभैया दोपहर में डेढ़ बजे जब मतदान करने पहुंचे , तो बूथ पर गिने-चुने ही मतदाता थे।

कौशांबी संसदीय सीट के लिए कुंडा में हो रहे मतदान में राजाभैया के दोनों बेटों का नाम पहली बार मतदाता सूची में शामिल होने पर सोमवार को पिता के साथ बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। बेंती बूथ पर पहुंचने पर पहले राजाभैया ने मतदान किया। उसके बाद एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने राजाभैया के दोनों बेटों का मतदान कराने के बाद स्वयं मतदान किया।

विज्ञापन


राजाभैया जिस समय मतदान कर रहे थे, उस समय बूथ के बाहर इलेक्ट्रानिक और िप्रंट मीडिया की भीड़ लगी हुई थी। मगर जैसे ही एमएलसी और उनके बेटे मतदान करके बाहर आए, वह गाड़ी में बैठकर बेंती कोठी के लिए रवाना हो गए। इधर बाबागंज विधायक विनोद सरोज अपनी पत्नी कुसुम सरोज के साथ रैयापुर बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें