फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कुंडा, बाबागंज के मतदाता आज चुनेंगे अपना सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की कुंडा और बाबागंज विधानसभा के मतदाता सोमवार को अपना सांसद चुनेंगे। कौशाम्बी संसदीय सीट के कुंडा और बाबागंज विधानसभा में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। सभी जनपदीय अफसरों को बूथों पर तैनात रहने को कहा गया है। कुंडा और बाबागंज में 6,93,349 मतदाता है। इनमें 3,68,131 पुरुष और 3,25,059 महिला मतदाता हैं। 719 बूथों पर मतदान के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्रों को आठ जोन और 57 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन






लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में कौशाम्बी संसदीय सीट के कुंडा और बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में सोमवार सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। दोनों क्षेत्रों में 120 बूथों को क्रिटिकल घोषित किया गया है। 429 बूथों पर पल-पल की खबर रखने के लिए वेब काॅस्टिंग कराई जा रही है। बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही पीएसी और सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है। किसी भी बूथ पर पहुंचने के लिए सिर्फ पांच मिनट लगेंगे। दोनों विधानसभा क्षेत्रों को आठ जोन और 57 सेक्टरों में बांटा गया है। बाबागंज में 3,27,407 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,73,894 पुरुष और 1,53,467 महिला मतदाता हैं। कुंडा में 1,94,237 पुरुष और 1,71,592 महिला मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगी।








संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर रहेगी अफसरों की नजर

कुंडा, बाबागंज से अधिक शिकायतें चुनाव आयोग को मिलने से अधिक बूथों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। अतिसंवेदनशील बूथों की संख्या 120 है। इन बूथों पर पीएसी और सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहेंगे। इन बूथों पर किसी भी प्रकार की अनहोनी होने पर पांच मिनट के अंदर फोर्स पहुंच जाएगी।
विज्ञापन





विधानसभा आबादी मतदेय स्थल पुरुष मतदाता महिला मतदाता थर्डजेंडर कुल मतदाता

बाबागंज 5,01,902 346 173894 153467 46 3,27,407


कुंडा 5,79,461 373 194237 171592 113 3,65,942



बूथों पर कर्मचारियों को मिलेगा नाश्ता और खाना

20 और 25 मई को बूथों पर मतदान कराने के लिए पहुंचने वाले मतदान कार्मिकों को नाश्ते और खाने की व्यवस्था की गई है। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर आदेश का अनुपालन कराने को कहा है।


विकास भवन में एकत्र होगा मतदान का आंकड़ा
विकास भवन में हर दो घंटे पर मतदान प्रतिशत का आंकड़ा एकत्र किया जाएगा। पीठासीन अधिकारियों को पहले ही एप अपलोड कराया गया है। जिसमें वह बूथ पर पड़े मतों की संख्या डालेंगे। हर दो घंटे पर मतदान प्रतिशत अपडेट होता रहेगा।


सदर ब्लॉक में वेब कॉस्टिंग
सदर ब्लॉक में कंट्रोल रूम के बगल वेब काॅस्टिंग नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसमें बूथों पर पल-पल नजर रखी जाएगी। अफसर सीधे पीठासीन अधिकारी से बात भी कर सकेंगे।
विज्ञापन


कुंडा, बाबागंज चुनाव एक नजर में

0 जोन की संख्या 08
0 सेक्टर की संख्या 57
0 मतदेय स्थल 444
0 बूथों की संख्या 719
0 क्रिटिकल बूूथ 120
0 वेब काॅस्टिंग 429
0 कुल मतदाता 6,93,349

0 महिला मतदाता 3,25,059
0 पुरुष मतदाता 3,68,181
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें