फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2014 : मोदी लहर में हरिवंश को मिली एकतरफा जीत

Tue, 02 Apr 2019 12:48 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सांसद हरिवंश सिंह - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
आम चुनाव 2014 में मोदी लहर के आगे विरोधी दलों की दाल नहीं गली। भाजपा-अद गठबंधन के प्रत्याशी हरिवंश सिंह को एकतरफा जीत मिली। मतगणना के बाद परिणाम आया तो दूसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी आसिफ और तीसरे स्थान पर कांग्रेस की रत्ना सिंह रहीं। जबकि सपा को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


मोदी मैजिक के आगे वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में दूसरे दलों के नेताओं की दाल नहीं गली। जिले में कांग्रेस, बसपा और सपा की हालत पतली हो गई। 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। भाजपा का अपना दल से गठबंधन हुआ। जिसके चलते यह सीट अद के खाते में चली गई। अपना दल के प्रत्याशी हरिवंश को मतदाताओं ने मोदी का चेहरा मानते हुए उनके चुनाव निशान कैंची पर खूब बटन दबाया। जिले में 1715163 मतदाता थे। जिसमें से 885358 मतदाताओं ने ही मताधिकार का प्रयोग किया।

इस चुनाव में जिले के हर कोने में मोदी का असर देखने को मिला। परिणाम आया तो अद प्रत्याशी हरिवंश सिंह को एकतरफा जीत मिली। करीब पौने दो लाख मतों से वह जीत दर्ज कर सांसद बने। मुकाबले में उतरे बसपा के आसिफ निजामुद्दीन सिद्दीकी को दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर कांग्रेस की रत्ना सिंह रहीं। सिटिंग सांसद को बुरी तरह पराजय का सामना करना पड़ा। सपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार पटेल चौथे स्थान पर खिसक गए।
विज्ञापन


राहुल गांधी, माया व अनुप्रिया ने की थी जनसभा
आम चुनाव में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए दिग्गज नेताओं ने जनसभाओं को संबोधित किया था। सबसे पहले कांग्रेस की प्रत्याशी रत्ना सिंह के समर्थन में राहुल गांधी रामलीला मैदान आए थे। तेज धूप में उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। रामलीला मैदान में ही बसपा प्रमुख मायावती भी अपने प्रत्याशी के पक्ष में माहौन बनाने पहुंची थीं। जबकि अनुप्रिया समेत कुछ भाजपा के बड़े नेताओं ने भी प्रचार कर माहौल बनाया था।

सांगीपुर थाना बना था अखाड़ा
लोकसभा चुनाव के दौरान सांगीपुर थाना क्षेत्र प्रत्याशियों के लिए अखाड़ा बन गया था। पहले कांग्रेस व अद प्रत्याशी हरिवंश सिंह के बीच विवाद हुआ। हरिवंश के वाहनों पर पथराव हुए। स्थानीय भाजपा नेता के परिजनों पर भी हमला हुआ। थाने से चंद कदम दूर मतदान स्थल पर पहुंचे सपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार पटेल से भी तकरार हुई थी। थाने में भाजपा व कांग्रेस समर्थकों के बीच जमकर हंगामा हुआ था। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक दीपक राय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद बवाल शांत हो सका था।

10 हजार ने दबाया था नोटा
2014 के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं ने नोटा भी खूब दबाया था। मतदाताओं के 68 मत अवैध घोषित हो गए थे। जबकि 9098 मतदाताओं को एक भी प्रत्याशी पसंद नहीं आए थे।

2014 के चुनाव में  प्रत्याशियों को मिले मत 

प्रत्याशी                       दल                        मत
हरिवंश सिंह              अद-भाजपा गठबंधन   375789
आसिफ निजामुद्दीन     बसपा                       207567
रत्ना सिंह                  कांग्रेस                      138620
प्रमोद पटेल               सपा                         120107
अशोक सेनानी             आप                           9983
निर्मला देवी                वंचित पार्टी                    2766
फूलचंद                   शिवसेना                         1859
बालकृष्ण                जदयू                               2160
राजेंद्र शर्मा               राजप                              1571
रामसेवक                बहुजनमुक्ति पार्टी                4207
शेषनाथ                एसयूसीआई                        2458
संतोष सिंह             तृणमूल कांग्रेस                   6309।
अजमल खां            निर्दल                              3342
किरन मिश्रा            निर्दल                             3002
हरिवंश                  निर्दल                             5618
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें