स्टेटिक मजिस्टे्रट ने की कार्रवाई, सीज किए रुपये
- फोटो : प्रतापगढ़
पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब व्यवसायी के पास से पौने दो लाख रुपये बरामद किए। जानकारी मिलने पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शराब व्यवसायी के पास से बरामद रुपये को पुलिस ने सीज कर दिया।
फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा पूरेबदल निवासी विनोद मिश्र शराब कारोबारी हैं। सोमवार को रानीगंज पुलिस ने चिरकुट्टी चौराहे के पास चेकिंग लगा रखी थी। इस दौरान शराब व्यवसायी की कार भी पुलिस ने रोक ली। पड़ताल के दौरान व्यवसायी के पास से 1 लाख 80 हजार 300 रुपये बरामद हुए। सूचना पर स्टेटिक मजिस्टे्रट भी पहुंच गए। शराब व्यवसायी को पुलिस थाने ले आई। मजिस्टे्रट ने बरामद रुपयों को सीज कर दिया। शराब व्यवसायी को बरामद रुपयों का विवरण देने के लिए कहा गया है।
आचार संहिता के तहत अधिक मात्रा में शराब व्यवसायी के पास से रानीगंज पुलिस ने रुपये बरामद किए। बरामद रुपयों को सीज कर दिया गया है। व्यवसायी को विवरण देने का आदेश दिया है।
रविप्रकाश, स्टेटिक मजिस्टे्रट।