जून तक का बकाया बिल जमा करने वाले व्यवसायिक व औद्योगिक कनेक्शनधारियों को जुलाई माह के फिक्स चार्ज की छूट मिलेगी। जून माह तक यदि वह पूरा बिल जमा कर देंगे तो उन्हें जुलाई माह में फिक्स चार्ज नहीं देना पड़ेगा।
फिक्स चार्ज माफ करने से विभाग को करीब 25 लाख रुपये की चपत लगेगी। लॉकडाउन के चलते बिलिंग कार्य प्रभावित होने के बाद विभाग ने अब यह पहल शुरू की है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जिले में 25 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं। इसमें व्यवसायिक व औद्योगिक मिलाकर लगभग चार कनेक्शन हैं। घरेलू उपभोक्ताओं की तरह इसमें भी बकाएदारों की लंबी फौज है। बिल वसूलने के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर अभियान चलाया जाता है।
25 मार्च को कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लॉकडाउन के निर्णय से बिलिंग व अभियान दोनों कार्य प्रभावित हुए। लगभग 75 दिन से अधिक चले लॉकडाउन में बिलिंग कार्य काफी प्रभावित हुआ। व्यवसायिक व औद्योगिक क्षेत्र में भी लंबा बकाया हो गया।
बिजली का बिल
- फोटो : सोशल मीडिया
बकाएदार तो दूर नियमित बिल जमा करने वाले भी आगे नहीं आ सके। लॉकडाउन खुलने के बाद भी बकाएदार आगे नहीं आ रहे हैं। ऐसे में विभाग ने औद्योगिक व व्यवसायिक कनेक्शनधारियों के लिए एक माह के फिक्स चार्ज की छूट का आफर दिया है।
एसडीओ बाबागंज अजीत कुमार ने बताया कि व्यवसायिक व औद्योगिक कनेक्शन पर जून तक का पूरा बकाया बिल जमा करने पर जुलाई माह में बिलिंग के दौरान फिक्स चार्ज की छूट दी जाएगी।
बिजली
- फोटो : पेक्सेल्स
बकाएदारों व कटियामारों के खिलाफ चलेगा अभियान
बिजली चोरों करने वालों की खैर नहीं है। जल्द ही उनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। एसडीओ बाबागंज अजीत कुमार ने बताया कि बकाएदारों व कटियामारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। कार्रवाई भी की जाएगी।