देहात कोतवाली क्षेत्र के भूपियामऊ चौराहे पर मनीष कुमार की देशी शराब की टिनशेड दुकान है। शनिवार की रात चोरों ने दुकान के पीछे की टिनशेड की चादर काटकर चार पेटी शराब उठा ले गए।
रविवार सुबह दुकान का टिनशेड कटा देख दुकानदार परेशान हो गए। चर्चा है कि सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन सीसीटीवी फुटेज न मिलने पर दुकान मालिक को ही फटकारने लगी। आबकारी निरीक्षक सदर मैथलीशरण ने बताया कि तीन दिन पहले निरीक्षण में दुकान का सीसीटीवी खराब मिला था। वहीं, भुपियामऊ चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर जांच की गई थी। चोरों की तलाश की जा रही है।