फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'शेर कभी कुत्तों का शिकार नहीं करता'... प्रतागपढ़ में कुंडा विधायक राजाभैया ने विरोधियों पर साधा निशाना

Wed, 03 May 2023 01:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

UP Nikay Chunav 2023: विपक्षियों पर निशाना साधते हुए राजाभैया ने कहा कि शेर कभी शिकार करना नहीं छोड़ता। हां ये बात जरूर है की शेर कुत्तों का शिकार नहीं करता। राजाभैया ने कहा कि इस जनसभा में हजारों की संख्या में आपकी मौजूदगी बता रही है कि जनसत्ता दल को जनता खुले दिल से समर्थन कर रही है।
विज्ञापन
कुंडा में आयोजित जनसभा में बोलते रघुराज प्रताप सिह राजाभैया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में निकाय चुनाव के मतदान की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे सियासी दिग्गजों ने अपने प्रत्याशियों को जिताने में अपने अपनी ताकत झोंक दी है। कुंडा कस्बे के बजरंग डिग्री कॉलेज में आयोजित जनसभा में राजाभैया जमकर गरजे।

विज्ञापन







विपक्षियों पर निशाना साधते हुए राजाभैया ने कहा कि शेर कभी शिकार करना नहीं छोड़ता। हां ये बात जरूर है कि शेर कुत्तों का शिकार नहीं करता। कुंडा विधायक ने कहा कि इस जनसभा में हजारों की संख्या में आपकी मौजूदगी बता रही है कि जनसत्ता दल को जनता खुले दिल से समर्थन कर रही है। वहीं दूसरी ओर कुंडा में अन्य दलों की एक भी जनसभा नही हो सकी। इसका कारण है कि उनकी सभा में जनता जाना ही नहीं चाहती। ऐसे अवसरवादियों को जनता खुद जवाब दे रही है।

विज्ञापन

सभा में उमड़ी भीड़ देख हुए गदगद

राजाभैया की जनसभा में उमड़े जनसैलाब के जोश को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि मुकाबला एकतरफा है। वहीं दूसरी ओर सपा और भाजपा भी पूरी तरह ताकत झोंक रही है और प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। बहरहाल कुंडा का चुनाव खासा दिलचस्प हो चुका है। अब ये तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा की कुंडा की जनता किसके सिर जीत का सेहरा बांधती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें