एलटी लाइन में 11 हजार वोल्टेज का करंट उतरने से कई लोगों के विद्युत उपकरण जल गए। इस दौरान प्लग लगा रहा एक युवक करंट लगने से झुलस गया। घटना से गांव में हडक़ंप मच गया।
विद्युत उपकेंद्र हथिगवां के कांटी गांव में सोमवार को अचानक एलटी लाइन में 11 हजार का करंट दौड़ गया। इस दौरान लोगों के घरों के उपकरण जल गए। इसमें फ्रिज, टीवी, पंखे सहित अन्य उपकरण फुंकने से लोग परेशान हो गए।
गांव के अशर्फीलाल गुप्ता, मदनलाल, गिरजाशंकर, उमा देवी, नंदलाल पटेल, प्रधान जीतू सिंह के घर में भी रखे विद्युत उपकरण जल गए। उधर गांव के ही उमाशंकर पांडेय ने प्लग निकालना चाहा तो उन्हें करंट लग गया। इससे वह झुलस गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।