फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तीन पटाखा दुकानों का लाइसेंस निरस्त, कइयों को नाेटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिरियामऊ में पटाखा दुकान में हुए हादसे के बाद प्रशासन ने पटाखा लाइसेंस धारियों पर सख्ती शुरू कर दी है। कुंडा में चल रही तीन दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। वहीं कुछ दुकानों को नोटिस जारी किया गया है। इनसे अपनी दुकान और गोदाम को आबादी से दूर शिफ्ट करने को कहा गया है। शिफ्ट न करने पर दुकानें निरस्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली इलाके के जिरियामऊ में पटाखा दुकान में हुए हादसे के बाद प्रशासन की निगाहें मानक न पूरा करने वाले पटाखा लाइसेंस धारियों और अवैध गैस का काला कारोबार करने वाले व्यवसायियों पर है। हादसे के बाद डीएम संजीव रंजन ने सभी एसडीएम और सीओ को इन दुकानों की जांच कर रिपोर्ट तलब की थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम भरत राम ने पांच दिन पूर्व सीओ अजीत सिंह व इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह के साथ पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया था। जिसमें बेती रोड निवासी हवाईदार मोहम्मद मोहर्रम अली, पुरानी बाजार कुंडा निवासी सैब अली व खेमीपुर टिकरिया निवासी शकीला बानो की मानक के अनुरूप काम नहीं कर रहे थे। ऐसे में एसडीएम ने उक्त तीनों पटाखा दुकान लाइसेंस धारकों की रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। इस पर डीएम ने तीनों पटाखा दुकानदारों का लाइसेंस रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें