फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल की हड़ताल, 5 हजार आवेदन लटके

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। 16 दिनों से लेखपालों की हड़ताल के चलते आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनवाने वाले लोगों के पांच हजार से अधिक आवेदन लटके पड़े हैं। आवेदक लगातार तहसीलों के चक्कर लगा रहे हैं। लेखपालों की संस्तुति न होने के कारण प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में मांगों को लेकर लेखपाल 11 दिसंबर से आंदोलनरत हैं। तहसीलों से आंदोलन का बिगुल बजने के बाद अब सदर तहसील में हर दिन आंदोलन चल रहा है। लेखपाल सरकार से मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। लेखपालों की हड़ताल के चलते जमीनों की पैमाइश के प्रकरण और प्रमाण पत्रों को निर्गत करने की प्रक्रिया बाधित है। जिले में लेखपालों की हड़ताल का असर ऐसा है कि एक माह से सभी तहसीलों में 1790 आय प्रमाण पत्र, 850 जाति प्रमाण पत्र, 2737 निवास प्रमाण पत्र और 41 हैसियत प्रमाण पत्र फंसे पड़े हैं। जिसके न बनने के कारण आवेदकों को तहसीलों व सहज जनसेवा केंद्रों का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
समय पूरा होने के बाद भी आवेदन पत्र अभी पेंडिंग बता रहे हैं। कमोवेश यही हाल जमीन संबंधी विवादों में पैमाइश के हैं। लेखपालों की हड़ताल का असर पैमाइश पर पड़ रहा है। पैमाइश न होने से मारपीट व खूनखराबा भी हो रहा है। पुलिस भी बिना लेखपाल की रिपोर्ट भी आगे की कार्रवाई करने की बात पीड़ित से करती है। देखना यह है कि लेखपालों की हड़ताल से परेशान लोगों की समस्या का निवारण करने के लिए प्रशासन कौन सा कदम उठाता है।
विज्ञापन

लेखपालों की हड़ताल से तहसीलों में आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाने में समस्या हो रही थी। अब राजस्व निरीक्षकों की रिपोर्ट से आवेदन पत्रों को निस्तारित किया जा रहा है। पुराने आवेदनों के निस्तारण के लिए प्रयास चल रहा है।
शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी
निवास के सबसे अधिक आवेदन लंबित
जिले की चार तहसीलों में निवास प्रमाण पत्र बनने के लिए एक माह पहले 2737 लोगों ने आवेदन किया। जिसमें कुंडा के 625, पट्टी के 459, रानीगंज के 487 और लालगंज में 524 आवेदन अभी भी लंबित हैं। जबकि हाल में ही 67 आवेदन आए हैं। जिसकी रिपोर्ट लगाने के लिए राजस्व निरीक्षकों के पास भेजा गया है। आय प्रमाण पत्र के लिए कुंडा में 353, पट्टी में 209, रानीगंज में 414, लालगंज में 232 और सदर तहसील में 582 आवेदन लंबित हैं। जबकि हैसियत प्रमाण पत्र के लिए 41 लोगों ने आवेदन कर रखा है।
दोबारा करना होगा आवेदन
करीब 16 दिन से आंदोलित लेखपालों की हड़ताल पर पड़ा है। पुराने आवेदन बिना अग्रसारित किए ही लेखपाल हड़ताल पर चले गए। करीब चार हजार से अधिक आवेदन समय पूरा होने के बाद भी बन नहीं सके। जिससे उन्हें निरस्त करने की तैयारी है। ऐसे में आवेदकों को दुबारा आनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। जिसके चलते लोगों को जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें