लालगंज में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
अधिवक्ता परिषद के पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र के ऊपर हुए कातिलाना हमले के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए तालाबंदी कर विरोध जताया। अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष व हरिहरपुर कैलहा के प्रधान देवी प्रसाद मिश्र के ऊपर पाती गांव में कातिलाना हमला हुआ था
। जिसमें नामजद आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी। इससे आक्रोशित वकीलों ने संयुक्त अधिवक्ता संघ के महामंत्री प्रवीण यादव की अगुवाई में बुधवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्यायालय व कार्यालय का कामकाज बंद करा दिया।
वकीलों का कहना था कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वकील विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। वकीलों के विरोध को देखते हुए तहसील पहुंचे तहसीलदार जावेद अंसारी चले गए। उधर, सिविल कोर्ट में वकीलों ने सिविल जज ललिता यादव को ज्ञापन सौंप कर खुुद को न्यायिक कार्य से विरत रखा।
इस मौके पर उपाध्यक्ष संतोष पांडेय, अजय शुक्ला, पवन पांडेय, अनिल महेश, संदीप सिंह, प्रमोद सिंह, शशिशेखर पांडेय, वीरेंद्र सिंह, राम कुमार पांडेय, सुरेश मिश्र, राम अभिलाख यादव, इरफान अली, प्रमोद तिवारी, घनश्याम मिश्र, दिनेश मिश्र, सुशील शुक्ल, समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।