फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेटलतीफी के नए रिकार्ड बना रहीं ट्रेनें

Fri, 27 Apr 2018 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनें लेटलतीफी के नए रिकार्ड बना रही हैं। र्कई महत्वपूर्ण ट्रेनें सप्ताह भर से भी अधिक समय से 10 घंटे से अधिक लेट चल रही हैं। अर्चना, पंजाबमेल, गरीबरथ और हरिद्वार एक्सप्रेस तो समय की पटरी से पूरी तरह उतर गई हैं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिलचिलाती धूप और गर्मी में स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन


जम्मूतवी से चलकर राजेंद्र नगर को जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस गुरुवार को जहां अनिश्चित लेट रही। वहीं अमृतसर-हावड़ा पंजाबमेल एक्सप्रेस 11 घंटे, हरिद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस 11 घंटे, आनंद विहार-बनारस गरीबरथ 11 घंटे तो लखनऊ से चलकर प्रयाग को जाने वाली वनपीआरएल पैसेंजर पांच घंटे, दिल्ली से चलकर प्रतापगढ़ को आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से आई। इससे यात्री परेशान रहे।

ट्रेनों में सफर कर रहे यात्री भी लेटलतीफी के चलते दिक्कत में रहे। सबसे बुरा हाल बच्चों का था। गरीबरथ एक्सप्रेस प्रतापगढ़ पहुंची तो कई लोग प्लेटफार्म पर उतरकर बच्चों के लिए दूध ढूंढने लगे। मगर स्टेशन पर उन्हें दूध नहीं मिल सका। मजबूरी में लोग बच्चों को भी चाय पिला रहे थे। कुछ ऐसे यात्री थे जिन्हें कहीं न कहीं से दूसरी ट्रेन पकड़नी थी। लेट होने की वजह से उनकी ट्रेन छूट गई। इससे वह काफी परेशान दिखे। स्टेशन मास्टर इबरार अहमद ने बताया कि ट्रेनों क्यों लेट हो रही हैं, इसके बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। ट्रेनों का संचालन कंट्रोल से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें