फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन मोना समेत साठ ने भरा पर्चा

Mon, 06 Feb 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
चुनाव
विज्ञापन

विज्ञापन
नामांकन के अंतिम दिन रामपुरखास की विधायक आराधना मिश्रा उर्फ मोना, विश्वनाथगंज से कांग्रेस प्रत्याशी संजय पांडेय और बाबागंज विधानसभा से बसपा प्रत्याशी दयाराम सहित साठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नगरपालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह ने निर्दल और पूर्व विधायक रामशिरोमणि शुक्ला ने राष्ट्रीय लोकदल से पर्चा भरा। सोमवार को नामंाकन के आखिरी दिन पर्चा दाखिल करने के लिए निर्दलीय प्रत्याशियों का हुजूम उमड़ पड़ा। पूर्वान्ह 11 बजे से नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला शाम पांच बजे तक चलता रहा। सोमवार को सबसे अधिक रामपुरखास और रानीगंज में 13-13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सात फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ फरवरी को तीन बजे तक नाम वापस लिए जाएंगे और उसी दिन तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।

सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन पर्चा भरने वालों की लंबी लाइन लग गई। नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला 11 बजे से प्रारंभ हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहा। जबकि नामांकन के लिए 11 से तीन बजे का समय निर्धारित किया गया था, मगर प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने के कारण सदर और रानीगंज विधानसभा में पांच बजे तक नामांकन होता रहा। रामपुरखास की निवर्तमान विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा उर्फ मोना अपने समर्थकों के साथ संसदीय कार्यालय से भीड़ के साथ निकलकर कचहरी पहुंचीं। प्रवेश द्वार पर लगी फोर्स को भीड़ रोकने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। विश्वनाथगंज विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी संजय पांडेय ने अपने लावलश्कर के साथ नामांकन किया। बाबागंज विधानसभा से बसपा प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक दयाराम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन


सोमवार को बाबागंज विधानसभा से बसपा प्रत्याशी दयाराम के अलावा सीताराम, कुंवर भारती, रामसरन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा है। कुंडा विधानसभा से बहुजन मुक्ति पार्टी से जियालाल और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राम कृपाल और भगवानदीन ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। रामपुरखास विधानसभा में मोना मिश्रा के अलावा विनोद कुमार राष्ट्रीय जनशांति पार्टी,  जगराम अखण्ड राष्ट्रवादी पार्टी,  नागेश सिंह स्वराज पार्टी आफ इंडिया, रवींद्र कुमार लोकदल,  दुर्गेश कुमार पब्लिक पोलिटिकल पार्टी, सुरेंद्र सिंह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, ज्ञानेंद्र सिंह शिवसेना, सुरेंद्र बहादुर भारतीय राष्ट्रीय बहुजन विकास पार्टी, कामता प्रसाद बहुजन मुक्ति पार्टी, अरविंद कुमार राष्ट्रीय लोकदल, नवीन प्रताप सिंह समाजवादी जनता पार्टी, रामा देवी युवा विकास पार्टी,  जयपान पटेल अपनादल कृष्णागुट ने नामांकन पत्र भरा है। पट्टी विधानसभा से ललित नारायण मिश्र सीपीआई, रामलली राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी, श्याम सुन्दर पांडेय शिवसेना, राजेश यादव मानव विकास पार्टी, विजय सिंह चौहान निषादराज पार्टी, गुणाकर पांडेय लोकदल से नामांकन पत्र भरा है।
विज्ञापन


विश्वनाथगंज विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में संजय पांडेय, राजेंद्र कुमार लोकदल गठबंधन पार्टी, नंदलाल यादव बहुजन मुक्ति पार्टी, राजकुमार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, राकेश कुमार राष्ट्रीय लोकदल, कमलेश कुमार, इंद्रजीत, रामलखन चतुर्वेदी और अनिल कुमार सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा है। रानीगंज विधानसभा में रामशिरोमणि शुक्ला राष्ट्रीय लोकदल, नारेंद्र कुमार बहुजन मुक्ति पार्टी, रामआसरे प्रगतिशील समाज पार्टी, अनुराग कुमार भारतीय कार्यसेना, अनिल यादव सर्वसमभाव पार्टी, शशिभूषण मिश्र समाजवादी जनता पार्टी, जयप्रकाश प्रगतिशील मानव विकास पार्टी,  अवधेश शुक्ला लोकदल, रामानंद पांडेय राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी, अशोक कुमार,  सुशील कुमार सिंह, विजय कुमार, दिनेश पांडेय ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामांकन किया है। सदर विधानसभा में रामकरन महामुक्ति दल, युसूफ राष्ट्रीय जनशांति पार्टी, राम दयाल बहुजन मुक्त पार्टी,  फूलचंद्र कोरी जनवादी पार्टी, शिवराम शुक्ला, काश्मीर, परितोष कुमार, योगेंद्र कुमार,  अनिल त्रिपाठी, हरिप्रताप सिंह, इंद्राकर मिश्र और शाकिर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें