थाना क्षेत्र के बरई गांव की वृद्ध रमदेई ने न्यायालय में शिकायत करके बताया कि उसने 10 मई 1982 को अंखोरिया की गयादीन से जमीन का बैनामा कराया। फिर महिला ने उसका दाखिल खारिज करवा कर उस पर मकान बनवा लिया। कुछ समय बाद रमदेई के बेटे भैयाराम ने कई अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलकर जमीन का नकली कागजात बनवाकर नगर पंचायत में अपने नाम मकान दर्ज करवा लिया।
भैया राम ने मां के घर को अपना दिखाकर उसपर बिजली और गृहकर की रसीद भी अपने नाम करवा ली। जब वृद्ध महिला को इसकी जानकारी हुई तो छानबीन करने पर पता चला कि मकान उसके बेटे के नाम पर दर्ज है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत कुंडा कोतवाली और एसपी प्रतापगढ़ से की लेकिन, कोई कार्रवाई न होने पर वह न्यायालय की शरण में गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बुधवार देर शाम महिला के बेटे भैयाराम पाल पर छल कपट, धोखाधड़ी, बेइमानी, कूट रचित दस्तावेज तैयार करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।