जिला कारागार में निरुद्ध बंदी सुखराम बुधवार की गर्दन में नुकीले हथियार से लगी चोट से लहूलुहान हो गया। उसके चाकूबाजी में घायल होने का हल्ला मचते ही प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। घायल बंदी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचनपुर निवासी 25 वर्षीय सुखराम पटेल के ऊपर चोरी, छिनैती के दर्ज मुकदमे के चलते पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। वर्ष 2022 में मानिकपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
बुधवार की सुबह सुखराम के गर्दन पर धारदार हथियार से लगी चोट के कारण जेल पुलिस ने मेडिकल कॉलेज लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में एसआरएन भेजा गया। कुछ ही देर बाद जनपद में तेजी से सोशल मीडिया पर जिला कारागार में बंदी के ऊपर चाकू से हमला करने की खबरें वायरल होने लगी। बंदीरक्षक व बंदियों द्वारा बंदी सुखराम पर चाकू से हमला करने का हल्ला मचा रहा।
इस मामले में जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी कारागार में चाकूबाजी की घटना को असत्य ठहराया। दावा किया कि बंदी सुखराम मानसिक रूप से बीमार है। उसे कारागार चिकित्सालय में चिकित्सक की देखरेख में रखा गया है। बुधवार की सुबह वह अपनी बैरक में ठोकर लगने से अचानक गिर गया।
बैरक के दरवाजे में लगी लोहे की चादर का कोना उसकी गर्दन में लग गया।