फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जनता, काशी समेत पांच ट्रेनें निरस्त, छह घंटे देरी से आई पीआरएल पैसेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ और कुंडा हरनामगंज स्टेशन से जाने वाली जनता, काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें निरस्त रही। वहीं, पीआरएल पैसेंजर समेत दस ट्रेन देरी से स्टेशन पर पहुंची। सर्दी में लोगों को ट्रेन का घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

वाराणसी से नई दिल्ली को जाने वाली स्पेशल ट्रेन, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस, दिल्ली-वाराणसी काशीविश्वनाथ, प्रयागराज-अयोध्या मेमू, सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस बुधवार को निरस्त रही। लखनऊ से प्रयागराज संगम को जाने वाली पीआरएल पैसेंजर छह घंटे विलंब से मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंची।
मुंबई से अयोध्या जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस तीन घंटा और वापस आने वाली ट्रेन चार घंटे, सरयू एक्सप्रेस एक घंटा, हावड़ा-अमृतसर पंजाबमेल 30 मिनट की देरी से आई। वहीं, कुंडा हरनामगंज स्टेशन से लखनऊ जाने वाली बरेली एक्सप्रेस ढाई घंटा, टनकपुर त्रिवेणी पौन घंटा, प्रयागराज संगम डेढ़ घंटा, नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

कुंडा के एमपी धुरिया ने कहा कि ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। अंतू निवासी सुशील कुमार ने ज्यादातर ट्रेनें निरस्त रही। मुंबई जाना है। चार घंटे की देरी से तुलसी एक्सप्रेस स्टेशन पर आई। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि कोहरे के कारण कुछ ट्रेनें निरस्त तो कुछ विलंब से संचालित हो रही है। अयोध्या में ट्रैक मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसलिए मेमू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें