नवाबगंज थाना क्षेत्र के शेख का पुरवा में सोमवार की देर रात मालगाड़ी की चपेट में आने से मजदूर मनोज कुमार रैदास की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
कानपुर के बाकरगंज निवासी 52 वर्षीय मनोज कुमार रैदास करीब 30 वर्षों से अपनी ससुराल शेख का पुरवा में ससुर सीताराम के साथ रहते थे। सोमवार की देर रात वह शौच के लिए रेलवे लाइन की ओर निकले थे। इस बीच एनटीपीसी ऊंचाहार की ओर से वाराणसी जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।