फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभापुर की हर गली में बिखरेगी विकास की रोशनी: प्रमोद

Sat, 07 Feb 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घुइसरनाथधाम। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के जरिए गोद लिए गए गांव कुंभापुर में शुक्रवार को अधिकारियों का जमावड़ा रहा। सांगीपुर ब्लॉक के इस गांव को गोद लेने के बाद सांसद ने यहां चहुंमुखी विकास की घोषणा की थी। सांसद के साथ पहुंचे अफसरों ने गांव के विकास का खाका तैयार किया।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय परियोजनाओं से इस गांव को संतृप्त कराने का आश्वासन सांसद प्रमोद तिवारी ने ग्रामीणों को दिया। कहा कि इससे जुड़े पुरवाें व समीपवर्ती पद्माकरपुर एवं पश्चिमदेउम गांव में भी विकास कराया जाएगा। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने सांसद प्रमोद तिवारी के आदर्श गांव कुंभापुर के विकास में आवश्यकता के अनुरूप भरपूर सहयोग करने की बात कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने कहा कि सांसद आदर्श गांव में जिला प्रशासन विकास की सभी योजनाओं व कार्यक्रमों को लागू किया जाएगा। संचालन सांसद के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने की। इस मौके पर परियोजना निदेशक रंजीत सिंह, अधिशासी अभियंता जलनिगम राजेश खरे, बीएसए एसटी हुसैन, सहायक अभियंता, पंकज राय, सीओ सीताराम, बीडीओ सावित्री आदि रहे। आभार प्रदर्शन ग्राम प्रधान सावित्री जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन


सांसद आदर्श गांव योजना के तहत चयनित कुंभापुर गांव के पुरवे समेत बाबाधाम तक बीस लाख की लागत से सोलर लाइट लगाई जाएगी। सांसद प्रमोद तिवारी ने वादा किया कि डीएम के माध्यम से एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। बीस लाख रुपये का बजट पास कराने के बाद गांव में सोलरसिस्टम व उपकरण लगवाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें