फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में कोटेदार की मौत

Sat, 02 Dec 2023 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से सुबह निकले अधेड़ कोटेदार का शव बाग में मिलने से परिजनों में चीख-पुकार मची है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के दल्लहा मुबारकपुर के फूलचंद्र सोनकर (60) गांव के कोटेदार हैं। शनिवार की सुबह करीब छह बजे वह घर से कई लोगों के साथ निकले और दस बजे परिजनों को सूचना मिली कि वह बाग में मृत पड़े हैं।
विज्ञापन


सूचना पर परिजनों संग पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कोटेदार की मौत से पत्नी संतरा देवी, बेटा दीपक सोनकर, संदीप, साहिल, और पांच बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोटेदार की मौत गांव में चर्चा बनी रही। परिजनों ने अधेड़ की हत्या की आशंका जताई है।



अब कोटेदार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मामले की खुलासा होगा। एसओ जय शंकर भारती ने बताया कि मौत की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की जानकारी होगी, मृतक फूलचंद्र शराब का सेवन करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें