फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदमे से तीन और किसानों की मौत

Wed, 15 Apr 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल व कम पैदावार देख बुधवार को तीन और किसानों की मौत हो गई। मृतकों में एक मानधाता तो दूसरा नवाबगंज व तीसरा मानिकलपुर इलाके का है। एक की मौत अस्पताल जाते समय रास्ते में हुई।
विज्ञापन

मानधाता के मल्हूपुर गांव निवासी गेंदालाल (48) भूमिहीन था। वह अधिया पर दूसरे से खेत लेकर खेती कर परिवार पालता था। वह बुधवार सुबह खेत की तरफ गया था। कहते हैं कि नष्ट हुई फसलों को देख वह इस कदर चिंतित हुआ कि खेत में ही चकरा कर गिर पड़ा।

 परिजन उसे लेकर इलाहाबाद के मउआईमा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना में कुंडा तहसील के नवाबगंज क्षेत्र में स्थित बरियावां गांव निवासी रामजियावन (65) बुधवार को कम पैदावर देख सीने में असहनीय दर्द होने लगा। अस्पताल ले जा ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसी तहसील के मानिकपुर स्थित अहिमाएत्धौं का किसान मो. कलीम (60) की भी सदमे में मौत हो गई। बताते हैं कि वह सुबह गेहूं के खेत से लौटा तो काफी उदास था। घर वालों से फसल की चर्चा करते हुए काफी दु:ख व्यक्त किया। इसके बाद वह दरवाजे पर सोचते हुए बैठ गया और अचानक गिरा गया। परिवारीजन देखे तो उसके प्राण निकल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें