फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सामूहिक गीत लोकनृत्य से वाहवाही लूटी

Sun, 17 Dec 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
क्षेत्र के धधुआ गाजन स्थित आइंस्टीन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेल महोत्सव ऊर्जा-2017 के समापन पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सामूहिक गीत, लोकनृत्य, लघुनाटिका व राष्ट्रभक्ति से लोगों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में तकनीकी शिक्षा उपलब्ध करानी होगी। शिक्षा के हब बने लालगंज से आज कई छात्र आईएएस, आईपीएस व आईआईटी में सेलेक्शन लेकर क्षेत्र का मान बढ़ाने में कामयाब हुए हैं। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा व शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने शिक्षकों व अभिभावकों से नौनिहालों को शैक्षिक माहौल प्रदान करने की सलाह दी। शैक्षिक संसाधन की व्यवस्था के लिए प्रमोद तिवारी ने अपनी निधि से पांच लाख व एमएलसी उमेश द्विवेदी ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की। छात्र-छात्राओं ने सामूहिक गीत, लोकनृत्य, लघुनाटिका व राष्ट्रभक्ति से लोगों की वाहवाही लूटी। विद्यालय की निदेशिका श्रुति शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत व संरक्षक विभव भूषण शुक्ल ने आभार जताया। प्रधानाचार्य डॉ. जेआर चौधरी ने शैक्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। अतिथियों ने विभिन्न खेलों में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर दिनेश तिवारी, रमेश पाल तिवारी, महेंद्र पाठक, योगेंद्र शुक्ल, प्रदीप शर्मा, प्रभात सिंह, केके सिंह, डॉ. श्वेता सिंह, गौरव सिन्हा, रमेश मिश्रा, डॉ. वीरेंद्र मिश्र, रेनू सूरी, अनिल पांडेय, धीरेंद्र श्रीवास्तव, केके तिवारी, सुशील शुक्ल, सुधीर शुक्ल, प्यारे मोहन मिश्रा, छाया, अनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

रेस में प्रीति, आकाश व विपिन रहे अव्वल
लालगंज। आइंस्टीन पब्लिक स्कूल में शनिवार को खेल महोत्सव ऊर्जा-2017 का शुभारंभ हुआ। जूनियर वर्ग के सौ मीटर रेस में विपिन पांडेय ने पहला स्थान हासिल किया। प्रभात सरोज द्वितीय व राज वर्मा तृतीय रहे। सीनियर वर्ग सौ मीटर दौड़ में आकाश मिश्रा को प्रथम, शशांक मिश्रा को द्वितीय व आवेद खान को तृतीय स्थान मिला। छात्राओं के सीनियर वर्ग की सौ मीटर रेस में प्रीती सिंह अव्वल रहीं। पलक सिंह को दूसरा व अनन्या शुक्ला को तीसरा स्थान हासिल हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें