खैरा पूरे छेमी में सप्ताह भर से बुखार की चपेट में आने से कई ग्रामीण बेहाल हैं। उपचार के आभाव में उनकी हालत बिगडने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को हुई तो हडक़ंप मच गया। टीम आननफानन में भागकर गांव पहुंची और मरीजों की जांच के बाद दवाइयां वितरित कीं।
रामपुर-संग्रामगढ़ विकास खंड के खैरा पूरे छेमी निवासी रामनरेश (60), रामदुलारे मिश्र (60), हंसराज पटेल (35), भागवंती (30) पत्नी निमरू, लवी (11), लवलेश पटेल (15), विपिन पटेल (9), अवी (2), मधु मिश्रा (35), मान्या मिश्रा (5), अनन्या (1), आरएम श्रीवास्तव (14), अनय श्रीवास्तव (10), प्राची मिश्रा (16), शिवानी पटेल (12), मीठी मिश्रा (8), धवल मिश्रा (6), तपन मिश्र (17), रानी मिश्रा (45), मोहिनी मिश्रा (19), राजकुमारी पटेल (26) सप्ताह भर से बुखार से पीड़ित हैं।
स्थानीय चिकित्सकों ने दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला। ग्रामीणों की हालत धीरे-धीरे बिगडने लगी। बुखार की चपेट में आए ग्रामीणों की तबियत बिगडने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को हुई तो अफसरों के होश उड़ गए। शुक्रवार को आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी की टीम खैरा पूरे छेमी पहुंची। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्हें दवाइयां दी गईं। चिकित्सकों ने बताया कि सभी वायरल बुखार से पीड़ित हैं। सभी को दवाइयां दी गई हैं, शीघ्र ही सभी की तबियत ठीक हो जाएगी।