प्रतापगढ़ पहुंचे डिप्टी सीएम ने दिया बयान, सियासी गलियारे में मची खलबली
डिप्टी सीएम ने कहा कि रामकथा का आज आखिरी दिन है। उन्होंने कथा की तारीफ की। कहा कि कथा में उमड़ा जन सैलाब बता रहा है कि यह कथा नहीं, बल्कि श्रीराम महाकुंभ है। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि अयोध्या मत जाइए, रामभक्त गुस्से में है। मथुरा जाकर ईदगाह पर भगवान कृष्ण का मंदिर बनें। इसकी अगुवाई करिए। कहा कि यह कथा नहीं, श्रीराम महाकुंभ है। कथा के भव्य आयोजन पर राजा भइया को बधाई दी।
कहा कि सनातन को ताकत देने के लिए ऐसे आयोजनों की जरूरत है। यह आयोजन संपन्न हुआ, हम सभी को इस पर गर्व है। डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने पाकिस्तान को अलग देश बनवा दिया, लेकिन वहां रहने वाले हिंदुओं की कभी चिंता नही की। कहा कि आज जो लोग पाकिस्तान छोड़कर भारत आ रहे हैं, उनका हम स्वागत करते हैं। हिंदू, सिख और बौद्ध समुदाय के लोगों का भारत में स्वागत है।
उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम घुस पैठिए आएंगे तो उन्हें देश से बाहर करेंगे या पकड़कर बंद कर देंगे। कहा कि हमने भी कथा कराई है। इसमें कोई रोक नहीं है। सभी को भारतीय संस्कृति से जुड़ना चाहिए। कथाओं को राजनीतिक मंच बनाए जाने के सवाल पर कहा कि यह विपक्ष का नेत्र दोष है। आंखों और दिमाग की जांच कराएं और दिमाग में भरा कचरा निकालें। पुलिस लाइन के बाद डिप्टी सीएम ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उसके बाद पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता के आवास कटरा मेदनीगंज पहुंचे। वहां से हेलीकाप्टर से कथास्थल बेंती पहुंचे।
आजम की जमानत पर दिवाली बनाने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि अपराध, दंगा और जातिवाद करने वाले और डॉ. भीमराव अंबेडकर को भूमाफिया कहने वाले आजम खान को जेल से जमानत मिलने पर दिवाली मनाने वालों को देश बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या नहीं, मथुरा जाना चाहिए। कहा कि जब हिंदुस्तान और उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के साथ खड़ी हुई तो राहुल गांधी और अखिलेश यादव मंदिरों में माथा टेकने को मजबूर हुए।
उन्होंने अखिलेश यादव की बात करते हुए कहा कि अयोध्या जाकर रामभक्तों की भावनाओं को आहत न करें। रामभक्त उनसे नाराज है। कहा कि अखिलेश यादव हिंदुओं और राम-कृष्ण भक्तों के विरोधी है। अयोध्या जाकर नाटक कर सकते हैं।
2027 में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से आएगी
डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता विपक्ष के राजनीतिक प्रयासों में नहीं आने वाली है। 2027 में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से आएगी।