फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : राजाभैया ने पवन सिंह से छीना माइक, लेने लगे धनंजय सिंह का नाम; धीरेंद्र शास्त्री भी नहीं रोक पाए हंसी

Thu, 19 Nov 2026 07:18 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

रामकथा के मंच पर पवन सिंह माइक लेकर कुछ बोलने ही वाले थे कि राजा भैया ने अचानक उनके हाथ से माइक छीन लिया। इसके बाद उन्होंने धनंजय सिंह का नाम लेकर ऐसी बात कही कि भोजपुरी स्टार भी चौंक गए और मंच पर बैठे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ठहाके लगाने लगे। कुंडा की रामकथा का यह दिलचस्प वाकया अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।

विज्ञापन
भोजपुरी स्टार पवन सिंह पहुुंचे राजाभैया की रामकथा में। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडा के बेंती स्थित योगीराज देवरहा बाबा कथा मंडपम में चल रही रामकथा इन दिनों धार्मिक आयोजन के साथ सियासी और चर्चित हस्तियों की मौजूदगी को लेकर भी सुर्खियों में है। बृहस्पतिवार को कथा में भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता और गायक पवन सिंह भी पहुंचे। कथा मंच पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ राजा भैया और पवन सिंह मौजूद थे। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि मंच पर बैठे लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक सके।

दरअसल, राजा भैया ने पवन सिंह को माइक देते हुए कहा कि अब भोजपुरी स्टार को सुनते हैं। पवन सिंह माइक लेकर कुछ बोलने ही जा रहे थे कि राजा भैया ने अचानक उनके हाथ से माइक वापस ले लिया। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह और प्रिंसू का नाम लिया। राजा भैया ने कहा कि इन लोगों का नाम लेने से चूक हो गई है। इसके लिए उन्होंने मंच से माफी भी मांगी और कहा कि यह गलती नाम लिखने वाले की थी।

विज्ञापन


राजा भैया के इस अप्रत्याशित अंदाज से पवन सिंह कुछ पल के लिए चौंक गए। वहीं, मंच पर मौजूद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी हंसने लगे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। बाद में पवन सिंह ने भी माइक दिए जाने के लिए राजा भैया का आभार जताया।

Trending Videos
विज्ञापन

रामकथा के मंच पर दिखे पूर्वांचल के धुर विरोधी बाहुबली

बेंती की रामकथा केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है। यहां अलग-अलग राजनीतिक दलों और गुटों से जुड़े नेताओं की मौजूदगी भी चर्चा में है। राजा भैया ने कथा के मंच और पंडाल में पूर्वांचल के ऐसे कई चेहरों को एक साथ देखा गया जिन्हें आमतौर पर एक-दूसरे का राजनीतिक या क्षेत्रीय विरोधी माना जाता है।

कुंडा से सात बार विधायक रहे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने वर्ष 2018 में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का गठन किया था। उन्हीं के परिवार की ओर से आयोजित इस रामकथा में आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रीराम कथा सुना रहे हैं।

कथा में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह और वाराणसी के बृजेश सिंह की मौजूदगी भी खास चर्चा में रही। दोनों को एक-दूसरे का धुर विरोधी माना जाता है। इसके अलावा बृजेश सिंह के भतीजे और चंदौली के विधायक सुशील सिंह भी कथा में पहुंचे। पंडाल में उन्हें एक ही सोफे पर बैठाया गया, जहां फिल्म 'हनुमान अंश' में बाबा नीम करौली की भूमिका निभाने वाले शोभित्व सत्य भी मौजूद थे।

रामकथा में भाजपा के कई छोटे-बड़े नेताओं, विधायकों और मंत्रियों का भी लगातार पहुंचना जारी है। इस तरह बेंती का कथा स्थल धार्मिक आयोजन के साथ राजनीतिक मेल-मिलाप और चर्चाओं का भी केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें