फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: परानूपुर से शृंग्वेरपुर तक निकली कलश यात्रा, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास क्षेत्र के परानूपुर में शुक्रवार को श्रीराम कथा से पूर्व शृंग्वेरपुर तक कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर आस्था का कलश रखकर महिलाओं ने मंगल गीत गाए। कलश यात्रा में घोड़े, रथ, डीजे संग भगवान श्रीराम व हनुमान की झांकी शामिल रही। हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। कलश यात्रा परानूपुर, अहिबरनपुर, किलहनापुर होते हुए शृंग्वेरपुर पहुंची। जगह-जगह ग्रामीणों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

किलहनापुर में स्कूली बच्चों ने कतारबद्ध होकर कलश यात्रा का स्वागत किया। जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। कलश यात्रा में कथावाचक राजन महाराज सम्मिलित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल की तैनाती रही। शनिवार से श्रीराम कथा की शुरुआत होगी।
वहीं, बृहस्पतिवार रात लखनऊ एयरपोर्ट पर राजन महाराज का भव्य स्वागत किया गया। कथा आयोजक आनंद पांडेय ने उनका अभिवादन किया। एयरपोर्ट से परानूपुर तक श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। भोर करीब दो बजे राजन महाराज परानूपुर पहुंचे। वहीं श्रीराम कथा के पहले अबिहरनपुर में जाते समय कथा वाचक राजन महाराज के गाड़ी से नहीं उतरने पर ग्रामीणों में नाराजगी रही।
विज्ञापन

कलश यात्रा में चोरों ने उड़ाई नकदी
कलश यात्रा में चोरों ने दो महिलाओं की चेन चोरी कर ली। वहीं, अहिबरनपुर निवासी पप्पू मिश्रा की जेब से 46 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। इस घटना से स्थानीय लोग परेशान और नाराज रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें