फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बराछा-दहिलामऊ मार्ग व सई नदी पर सेतु निर्माण के लिए मिले 19.13 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बराछा-दहिलामऊ मार्ग और सई नदी स्थित दहिलामऊ घाट पर सेतु निर्माण से शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण इलाके के लोगों का भी आवागमन सुगम हो सकेगा। इसके लिए शासन ने 19.13 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। इससे लोगों में बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने की आस जगी है। दूसरी ओर कार्य की स्वीकृति और शुक्रवार को बजट जारी होने के बाद श्रेय लेने के लिए भाजपा पार्टी के वर्तमान विधायक और पूर्व सांसद आमने-सामने हैं।
विज्ञापन

बराछा गांव के बगल से गुजरे हाईवे से लोग अमेठी जिले तक का सफर करते हैं। सेतु बन जाने से लालगंज, कुंडा की तरफ से आने वाले लोग सीधे दहिलामऊ के रास्ते बराछा होते हुए हाईवे तक पहुंच सकेंगे। शहरी क्षेत्र मीराभवन, गायघाट, दहिलामऊ, भुलियापुर सहित दूसरे इलाके के लोग सदर बाजार होते हुए चिलबिला के रास्ते अमेठी मार्ग जाते हैं। करीब 10 किमी की अतिरिक्त दूरी लोगों को तय करनी पड़ती है। वहीं, पुल बन जाने से बराछा के लोगों को भी सहूलियत होगी।
दूसरी ओर कार्य शुरू होने से पहले ही श्रेय लेने के लिए सदर विधायक राजेंद्र मौर्य और पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता आमने-सामने हैं। यही कारण है कि शुक्रवार को श्रेय लेने के लिए दोनों जनप्रतिनिधि पत्राचारों का हवाला देते हुए क्रेडिट लेते नजर आए। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सई नदी स्थित दहिलामऊ घाट पर सेतु निर्माण किया जाना है। यह दहिलामऊ-बराछा मार्ग पर स्थित है। पहुंच मार्ग का भी निर्माण किया जाएगा। शासन ने आवागमन को सुगम बनाने के लिए 19.13 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें