फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर बार के महामंत्री सहित पांच वकीलों पर छिनैती, एससीएसटी का मुकदमा 

Sat, 18 May 2019 12:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सदर तहसील में वीआरसी अरविंद चौधरी सहित अन्य कर्मचारियों से मारपीट और सोलह सौ रुपये छीनने के आरोप में जूनियर बार एसोसिएशन के महामंत्री शेषबहादुर सिंह और चार अज्ञात अधिवक्ताओं पर छिनैती, एससीएसटी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना गुरुवार शाम की है जब अधिवक्ताओं ने कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों की पिटाई कर दी थी। 
विज्ञापन


गुरुवार की शाम सदर तहसील में तैनात एसडीएम सदर के स्टेनो वशिष्ठ सिंह, नायब नाजिर सदर सत्येंद्र प्रताप सिंह और वीआरसी अरविंद चौधरी की कार्यालय में घुसकर पिटाई करने वाले अधिवक्ताओं पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार सुबह साथियों पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होते ही अधिवक्ता उग्र हो उठे। न्यायिक कार्य से विरत रहकर एएसपी से मुलाकात कर वकील गुलाबचंद्र गौतम की तहरीर पर तहसील कर्मचारियों पर एससीएसटी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

एएसपी के कहने पर नगर कोतवाल वकीलों की तहरीर लेकर पीड़ित वकील गुलाबचंद्र का मेडिकल चेकअप कराने जिला अस्पताल ले गए। अधिवक्ताओं ने चेताया है कि अगर उनकी तहरीर पर तहसील कर्मियों के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज हुआ तो सोमवार से आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


एएसपी से मिलने वालों में जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लीलाधर दूबे, शेषबहादुर सिंह, बृजेंद्र उपाध्याय, जयप्रकाश दुबे, विद्यासागर शुक्ल, विभा पांडेय, अवनीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें