फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के चुनाव में आज 36 उम्मीदवारों की किश्मत का फैसला

विज्ञापन
कचहरी में जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के चुनाव को लगे पांडाल। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जूजिूनियर बार एसोसिएशन पुरातन की कार्यकारिणी के गठन के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा। अध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदों के लिए सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। संगठन के अलग-अलग पदों के लिए कुल 36 उम्मीदवार मैदान में हैं। बुधवार को प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। अधिवक्ताओं के सामने वादों की झड़ी लगा दी। उधर, चुनाव को लेकर संगठन की एल्डर कमेटी ने बुधवार की शाम बैठक कर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर मंथन किया।
विज्ञापन

जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार पांडेय, इंदुभाल मिश्र, करुणाशंकर मिश्र, महामंत्री पद के लिए संजय पांडेय, पुष्पराज सिंह, विवेक त्रिपाठी, संतोष नारायण, त्रिभुवननाथ मिश्र ने अपनी दावेदारी पेश की है। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार पाल, नफीस, राममूर्ति मिश्र, रवींद्र कुमार रावत, विवेक कुमार शुक्ल, उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार गौतम, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रविश कुमार, रामअवध मिश्र, शिवप्रकाश मिश्र, शरदचंद्र मिश्र मैदान में हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार पुष्पाकर, महेश कुमार गुप्ता, राघवेंद्र तिवारी, प्रमोद मिश्र, श्रीकृष्ण मिश्र, सर्वेश कुमार शुक्ल आमने-सामने हैं।
संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए विंदेश्वरी पाठक, शिवाकांत पांडेय, ज्ञानेंद्र भूषण मिश्र के बीच मुकाबला होगा। प्रकाशन मंत्री पद के लिए संदीप सिंह, अजय तिवारी, हरिशंकर, संयुक्त मंत्री पुस्ताकालय के लिए अजीत कुमार, वागीश मिश्र, कोषाध्यक्ष पद संतोष पांडेय, शैलेश गुप्ता, जयप्रकाश पाल चुनाव मैदान में हैं। सदर, लालगंज, पट्टी, कुंडा व रानीगंज तहसील सहित कचहरी के कुल 2300 मतदाता बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से शाम तक संगठन कार्यालय के सभागार में मतदान करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को संगठन की निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए एल्डर कमेटी के अध्यक्ष देवनारायण शुक्ल, गणेश नारायण मिश्र, मो. रफीक, ओमप्रकाश मिश्र, सुरेश तिवारी, हरिकेश तिवारी, विजय शंकर तिवारी, भूपेंद्र शुक्ल, राजेंद्र सिंह, रोहित शुक्ल, अयोध्या प्रसाद मिश्र आदि पदाधिकारियों ने मंथन किया। बुधवार को शाम के समय प्रशासन के अधिकारियों ने पूरे परिसर में बैरिकेडिंग कराई। इससे बृहस्पतिवार को दोपहिया और चार पहिया वाहन परिसर में प्रवेश नहीं करेंगे।
वादों की लगाई झड़ी, कचहरी के आसपास होटल रहे गुलजार
बुधवार को अलग-अलग पदों के उम्मीदवारों ने साथी अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में समर्थन मांगते हुए वादों की झड़ी लगा दी। सुबह से रात तक उम्मीदवार समर्थकों के साथ मतदाता सूची का अवलोकन कर मतदाताओं से संपर्क साधते हुए अपने पक्ष में समर्थन की मांग करते रहे। सुबह से शाम तक कचहरी के आसपास होटल सहित चाय-पान की दुकानें गुलजार रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें