फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: किसान के घर से लाखों के जेवर, नकदी चोरी

Fri, 17 Nov 2023 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
रानीगंज के मीरपुर में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को रानीगंज में चोरों ने एक साथ तीन घरों पर धावा बोला। लेकिन दो स्थानों पर सफलता नहीं मिल सकी। हालांकि वह किसान के घर में चोरी करने में सफल रहे। घर की दीवार काटकर लाखों के गहने और नकदी उड़ा दिए।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी राम स्वारथ घर पर सो रहे थे। बेटा राजकुमार और पत्नी खेत में सिंचाई करने गई थीं। तभी चोर घर के पीछे की दीवार काटकर अंदर घुस गए। संदूक और आलमारी का लॉकर तोड़कर 25 लाख के सोने और चांदी के गहनों के साथ 20 हजार रुपये चुरा ले गए। सुबह घर का सामान बिखरा देख इसकी जानकारी हुई।
इसके बाद चोरों ने रिटायर्ड फौजी कमलाकांत यादव के घर को निशाना बनाया। खिड़की का ग्रिल काटने का प्रयास कर रहे थे तभी लोगों की आहट मिलने पर पढ़ाई कर रहे बेटे युद्धवीर ने शोर मचाया। इसके पहले चोर हिरेंद्र प्रताप सिंह की छत पर चढ़े थे। लेकिन वहां भी बात नहीं बनी थी। घर वालों के जागने पर चोर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांचकर लौट गई। एक साथ तीन घरों में चोरी के प्रयास की घटना से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें