फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकर से जेवरात गायब, महिला ने किया हंगामा

विज्ञापन
बाबागंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पीड़ित महिला रंजना मिश्रा। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शहर के पंजाब नेशनल बैंक में बृहस्पतिवार को लॉकर से जेवरात गायब होने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने जमकर हंगामा किया। उसका कहना था कि उसने जब लॉकर खोलकर देखा तो जेवरात नहीं थे। दो घंटे बाद जब सीओ सिटी ने अपनी मौजूदगी में लॉकर खुलवाया तो जेवरात रखे मिले।
विज्ञापन

शहर के पंजाब नेशनल बैंक बाबागंज शाखा में अंतू इलाके के आशापुर मिश्रान निवासी रंजना मिश्र ने लॉकर में अपने जेवरात रखे थे। महिला का आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह जब उसने बैंक का लॉकर खोलकर देखा तो उसमें जेवरात नहीं थे। इस पर वह हंगामा करने लगी। दो घंटे बाद पहुंचे सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने जब अपनी मौजूदगी दोबारा लॉकर खुलवाया तो जेवरात रखे मिले।
सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि महिला के सामने उसका लॉकर फिर से खोला गया। उसके कीमती जेवरात रखे मिले। बैंक के सहायक प्रबंधक अभिनव ने बताया कि जेवरात लॉकर में ही थे। महिला ने बगैर देखे ही हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें