मांगों को मंगलवार को नौ दिन से आंदोलित सिंचाई विभाग के सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे कर्मचारियों ने प्रशासनिक अफसर को 22 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि पदोन्नति, स्थायीकरण, ज्येष्ठता निर्धारण, पूर्व विभाग की सेवाएं जोड़ने, दिव्यांगता दर्ज कराने, चरित्र पंजीकाएं पूर्ण कराने संबंधी मांग पूरा नहीं हो रहा। नियम के विपरीत स्थानांतरण की गलत सूची तैयार की गई। स्थानांतरण आदेश को विभागीय बेवसाइट पर अपलोड नहीं किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश में जूनियर इंजीनियर विकास कुमार की संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही जूनियर इंजीनियरों की सुरक्षा की मांग की गई। आंदोलन के आखिरी दिन सड़क पर उतरे अविनाश श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, जितेश यादव, अभयराज, प्रवीण, कोमल, अजय, अरविंद्र, अंकुर द्विवेदी, चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो संघ के आह्वान फिर आंदोलन किया जाएगा।