फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: टाइनी संचालक को तमंचा दिखाकर लूटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से पैसा लेकर स्कूटी से जा रहे टाइनी संचालक को अपाची सवार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूटने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। राहगीर और ग्रामीणों के दौड़ने पर बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के हुलास राय का पुरवा के रमनीक समसपुर सैलवारा में टाइनी शाखा का संचालन करता है। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे वह बैंक से पैसा निकालकर स्कूटी से टाइनी शाखा खोलने के लिए समसपुर सैलवारा जा रहा था। डिहवा चौराहे से आगे नहर के पास पहले से मौजूद अपाची सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने असलहा दिखाते हुए उसे रोकने का प्रयास किए, लेकिन टाइनी संचालक को मामला समझते देर न लगी। वह शोर मचाते हुए अपने स्कूटी की स्पीड बढ़ा दी। शोर सुनकर राहगीर व आसपास के ग्रामीण दौड़े तो अपाची सवार नकाबपोश बदमाश सहिजनी की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घेरा बंदी करते हुए बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी होने पर सीओ अजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और टाइनी संचालक से घटना की बाबत जानकारी ली। मानिकपुर पुलिस ने टाइनी संचालक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर मानिकपुर जयचंद भारती का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें