फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 100 मीटर में जसवंत ने भरी रफ्तार

विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता 400 मीटर दौड़ लगाती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
मीराभवन स्थित स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने उद्घाटन किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अंडर-14 की 100 मीटर दौड़ में जसवंत सरोज, 400 मीटर बालक वर्ग में अमन कुमार निषाद और बालिका वर्ग में शालू प्रथम रहीं। 800 मीटर बालिका वर्ग में वर्षा सरोज ने बाजी मारी।
अंडर-17 की 200 मीटर दौड़ में सत्येंद्र कुमार, 400 मीटर बालक में मो. साहिल, बालिका वर्ग में प्रियंका सरोज और 1500 मीटर दौड़ में प्रिंस प्रथम रहे। डिस्कस थ्रो में अंश प्रजापति ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-19 की 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से रितु सरोज और बालक वर्ग से नितिन कुमार पांडेय प्रथम रहे। 400 मीटर में शिवानी और शिवांश पांडेय ने बाजी मारी। 800 मीटर बालिका वर्ग में सिमरन गौतम और शिवकानी, जबकि बालक वर्ग में अनुराग सरोज प्रथम रहे।
वहीं ओवरऑल कुंडा संभाग के खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पट्टी संभाग दूसरे स्थान पर रहा। इस दौरान डीआईओएस ओमकार राणा, बीएसए देवब्रत सिंह, रामकुमार सिंह, खुर्शीद अली, सुशील सिंह, अजय कुमार और विमल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें