फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने लगाया जाम, नारेबाजी

विज्ञापन
पट्टी तहसील में मांगो को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पट्टी तहसील से 124 गांवों को अलग करने को लेकर जताया आक्रोश
विज्ञापन

पट्टी/शिवगढ़। अधिवक्ताओं ने पट्टी तहसील से 124 गांवों को अलग करने को लेकर नाराजगी जताते हुए जाम लगा दिया। इस दौरान उन्होंने विरोध में नारेबाजी की। करीब तीन घंटे बाद एसडीएम के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन

एसडीएम डीपी सिंह ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि वह उनकी मांगों से प्रशासन व शासन को पत्र भेजकर अवगत कराएंगे। यह प्रक्रिया रोकी जाएगी। एसडीएम के इस आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने जाम खत्म कर दिया। कोहडौऱ इलाके के 124 गांव पट्टी तहसील से काटकर सदर में जोड़े जाने की प्रक्रिया से अधिवक्ताओं में खासी नाराजगी है। तहसील के वकील इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार सुबह दस बजे तहसील खुलने पर अधिवक्ताओं ने तहसील गेट बंद कर पट्टी-प्रतापगढ़ मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रशासन मुर्दाबाद तथा भाजपा सांसद संगमलाल मुर्दाबाद के नारे लगाए। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील के गांवों को काटकर सदर से जोड़े जाने के पीछे भाजपा सांसद का प्रयास है। अधिवक्ताओं की मांग है कि यह गांव तहसील से काटे नहीं जाने चाहिए, क्योंकि पूर्व में पट्टी तहसील से ही काटकर रानीगंज तहसील एक बार बनाई जा चुकी है। ऐसे में इससे अधिवक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा । इसके साथ ही वादकारियों को भी समस्या झेलनी पड़ेगी। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद था। अधिवक्ताओं के इस प्रदर्शन में बार अध्यक्ष राधारमण मिश्र, ओमप्रकाश सिंह, अमरजीत शर्मा, वंशबहादुर सिंह, विष्णु तिवारी, रवि सिंह, मानस त्रिपाठी, रणविजय सिंह, उमेश तिवारी, मनीष तिवारी, राजकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें