मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेंटी निवासी जेल में बंद सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर अब सवा करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क होगी।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेंटी निवासी जेल में बंद सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर अब सवा करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क होगी। इससे पहले भी छविनाथ यादव की करीब 12 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।
विज्ञापन
छविनाथ यादव के बड़े भाई और सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कुंडा के पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव की भी सात करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। पुलिस ने गुलशन यादव पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। वह वर्तमान में फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। सूत्रों के अनुसार, दोनों भाई प्रदेश स्तर के माफिया सूची में शामिल हैं।
राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो गुलशन यादव राजा भैया के खिलाफ विधानसभा चुनाव सपा के टिकट पर लड़ चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध संपत्ति और संदिग्ध स्रोतों की जांच के तहत की जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट शिव सहाय अवस्थी ने स्पष्ट किया कि संबंधित संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। इस मामले में किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।