फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पागल कुत्ते के काटने से बालक की मौत के मामले में जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पागल कुत्ते के काटने से एक ही गांव के दो बच्चों की मौत के मामले में शनिवार को जांच करने पहुंचे अपर सीएमओ डॉ. एएन राय और डिप्टी सीएमओ संदीप सक्सेना पहुंचे। उन्होंने बच्चों के परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के सिटकहा पूरे खुशई निवासी बहराइचदीन गुप्ता के 10 वर्षीय बड़े बेटे प्रिंस गुप्ता को 15 दिन पहले पागल कुत्ते ने काट लिया था। परिजनों ने शहर के एक हॉस्पिटल में उसे एंटी रैबीज वैक्सीन भी लगवाई। मगर शुक्रवार की सुबह अचानक प्रिंस की मौत हो गई। सप्ताह भर पहले पूरे रायजू निवासी अधिवक्ता रणविजय सिंह के बेटे रुद्र को भी उसी पागल कुत्ते ने काटा था। इससे उसकी भी मौत हो गई थी।
सीएमओ के निर्देश पर अपर सीएमओ डॉ. एएन राय टीम के साथ जांच करने पहुंचे। डॉ. एएन राय ने बताया कि पागल कुत्ते ने दोनों बच्चों को काट लिया। ग्रामीणों ने उसे मार डाला। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें