फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता नहीं फिर भी चला रहे इंटर तक स्कूल

Thu, 16 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण अंचलों में शिक्षा माफिया अधिकारियों की आंख में धूल झोंककर अभिभावकों की जेब पर डाका डाल रहे हैं। मान्यता कक्षा एक की भी नहीं है और वे इंटर तक की कक्षाएं अपने स्कूल में संचालित कर रखे हैं। ऐसे 23 शिक्षण संस्थाओं को विभाग की ओर से नोटिस थमाया गया है। इससे शिक्षा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी मानधाता जवाहरलाल ने इलाके में स्थित स्कूलों की जांच की। इलाके में कुल 28 स्कूल बिना मान्यता के चलते हुए मिले। छानबीन में पता चला कि पांच स्कूल की मान्यता के लिए आवेदन किया गया है जबकि 23 स्कूल व कालेज बिना किसी मान्यता के चल रहे हैं। ऐसे शिक्षण संस्थानों को भले ही प्राइमरी स्तर की मान्यता न मिली हो लेकिन वे इंटर तक की शिक्षा बच्चों को देते मिले। ऐसे लोगों को खंड शिक्षा अधिकारी ने नोटिस थमाया तो हड़कंप मच गया। इस बीच एक स्कूल के प्रबंधक ने पहुंचकर कहाकि वे अपना स्कूल बंद कर देंगे। उनपर कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। बेसिक शिक्षा अधिकारी एसटी हुसैन के आदेश पर यह कार्रवाई पूरे जनपद में चल रही है। बिना मान्यता के चल रहे शिक्षण संस्थाओं पर शिकंजा कसने के लिए यह कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें